
दमोह : नवीं विभागीय कर्मचारी अधिकारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी से 18 फरवरी तक भोपाल में आयोजित हो रही है । इस प्रतियोगिता में सागर संभाग की टीम से दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला समदई संकुल तेजगढ़ में पदस्थ ग़ौरी शोऐब पठान को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त हुआ है और दमोह से ही रूपेश अहिरबाल का बैडमिंटन में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
जिला खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा ने बताया कि राज्यस्तर के इस आयोजन में मध्यप्रदेश के सभी संभागों में से चयनित लगभग 1200 अधिकारी कर्मचारीयों ने भाग लिया इसमें रजत पदक हासिल करना गौरव की बात है ।
वहीं सहायक संचालक नन्ने सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे जिले के लिए ये प्रशंसनीय और गौरव की बात है कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एस. के . मिश्रा , पी. के. रैकबार (डी पी सी) , नन्हे सिंह ठाकुर (सहायक संचालक) , आर. एस. राजपूत , एस के असाटी, जे.पी.पटेल, डी. के. मिश्रा, वाय. के. कोरी, सुधीर गंगेले (बी. ई. ओ) , जी. पी. झारिया (बी. आर. सी. सी.) , एन. एस. राजपूत, जे. एल. अहिरबाल, रघुराज राजपूत , परम लाल रैकबार, आरिफ अंजुम, प्राचार्य अर्चना जैन,आर पी कुर्मी, डॉ.आलोक सोनवलकर ,मनीष शर्मा PTI, धर्मेंद्र असाटी, दीपक मिश्रा, मोहन राय, बी एल अहिरवार, अशोक साहू , हरिकांत उपाध्याय, डॉ. सुशील गुप्ता (टाइम्स कॉ.), अनरथ सींग, बारी बाई धुर्वे , हुकुम धुर्वे , महेंद्र दीक्षित , मनोहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह , बहादुर सर, बेनी सींग व समस्त खेल प्रेमियों , शिक्षा विभाग ने बधाइयां प्रेषित की ।













