सुधीर मिश्रा दमोह
मडियादो – मंगलवार रात को पानी की तलाश में भटककर एक चीतल मडियादो बस्ती के अंदर आ गया । चीतल पर कुत्तों द्वारा हमला कर जख्मी कर दिया गया। मडियादो के दो युवकों के द्वारा जान जोखिम में डालकर कुत्तों को भगाकर चीतल की जान बचा ली गई। घायल चीतल को वफरक्षेत्र प्रबंधन द्वारा पकड़कर इलाज के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अर्जेंट विश्वकर्मा ने बताया की वह रात 11 बजे घर जा रहा था तभी चबूतरा मुहल्ले में 10- 12 कुत्ते एक चीतल को घेरे हुए लिपटे थे। पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन को मदद के लिए बुलाया और वफरक्षेत्र प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वीटगार्ड वीरेश खटीक, सूर्यकांत उइके,श्रमिक भूपेंद्र पटेल, रोहित द्वारा एक घंटे का सफल रेस्क्यू कर चीतल को पकड़ कर कैंप ले जाया गया और इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। बता दे की मडियादो वफरक्षेत में वन्य जीवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वही हिंसक वन्यप्रणियो द्वारा ग्रामीणों पर हमले की घटना में भी बदोत्तरी हुई है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!