दमोह एमपी
मड़ियादो। क्षेत्र में असमाजिक तत्वों की गतिविधियों को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट है और
रात्रि भ्रमण एवं संदिग्ध चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में मड़ियादो पुलिस भी सीमावर्ती इलाकों में थाना प्रभारी मडियादो बृजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग एवम रात्रि भ्रमण कर रही है।


शनिवार रविवार। दरमियानी रात्रि में मड़ियादो बर्धा मार्ग स्थित बुंदेलखंड ढाबा में जुआ फड़ पर पुलिस ने दविश दी जिस में पांच गाड़ियों सहित करीब आधा दर्जन जुआरियों से ₹10030 एवं 52 ताश पत्ती जप्त किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।













