रजपुरा के गीदन गांव के पास की घटना, ट्रेक्टर रोककर लुटेरों ने किया हवाई फायर फिर दिखाई कट्टे की धौंस और मारपीट कर की लूट

दमोह एमपी 

शनिवार रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशो ने रजपुरा व बटियागढ़ क्षेत्र में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। यह लूट की घटना फिल्मी अंदाज में की गई जब बदमाशो द्वारा ट्रेक्टर रोककर हवाई फायर किया गया और बाद में रिवाल्वर दिखाकर लूटा गया और ट्रेक्टर चालक सहित अन्य दो के साथ मारपीट की गई।

पड़ताल में लगी पुलिस
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

इन दोनो घटनाओं की जानकारी फैलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश सिंह व एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और बदमाशो को पकड़ने के दिशा निर्देश पुलिस को दिए। जानकारी के अनुसार पहली घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के गीदन की पुलिया के पास हुई । कल्याण सिंह, आकाश व रुपसिंग ट्रेक्टर लेकर गीद्न की और आ रहे थे। गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने कट्टे की नोक पर पीड़ित कल्याण सिंह लोधी का ट्रेक्टर रोककर सभी के साथ मारपीट की व ट्रेक्टर में तोड़फोड़ करते हुए उसके पास से करीब 5 हजार रुपये नगद ,पर्स आदि छीन लिया। पीड़ित ट्रेक्टर में डीजल लेकर नीमखेड़ा से गीदन लौट रहा था।
वही दूसरी घटना घटनस्थाल से कुछ ही दूरी पर आंजनी शहजादपुरा के पास एक अन्य बाइक सवार के साथ हुई जिसमे बाइक सवार का रास्ता रोककर रितिक साहू से atm और मोबाइल छीना गया है।

सर्च में जुटी पुलिस

कयास लगाया जा रहा कि दोनों की घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया। दोनो लूट की घटना के मामले रजपुरा व बटियागढ़ थाना में दर्ज किए गए व घटना के बाद रजपुरा, बटियागढ़ थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है पीड़ितों के अनुसार अज्ञात लुटेरे नीमन तिराहे की तरफ भाग निकले।
गौरतलब है कि हटा क्षेत्र में पिछले एक माह से अधिक समय से अज्ञात बदमाशों के गिरोह सक्रिय होने की खबरें मिल रही हैं जिसमे छुटपुट घटनाएं सामने आ रही थी लेकिन स्पष्ट कोई सामने नही आ रहा था।
इनकाकहना
पुलिस द्वारा इस मामले में जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। जल्द लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे –राकेश सिंह पुलिस अधीक्षक दमोह

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!