रिस्वतखोर अधिकारी सुदर्शन पटेल 20हजार ₹ लेते लोकायुक्त के चंगुल में

यूसुफ पठान दमोह एमपी
दमोह : गुरुवार दोपहर दमोह जिले के पटेरा तहसील में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।

डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पटेरा तहसील के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को सरपंच आनंद सिंह से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम शिकारपुर निवासी सरपंच आनंद सिंह सागर लोकायुक्त एसपी को दिए आवेदन में बताया था कि उसके काम की फोटो को पोर्टल पर सत्यापित करने के बदले में 30000₹ की रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसमें से 10000₹ वह दो दिन पहले दे चुका है। लोकायुक्त शिकायत की पुष्टि की और पटेरा पहुंचकर पंचायती राज में पलीता लगा रहे इस भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद इसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!