विनोद पटैरिया हटा
गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर निकला नदी से बाहर
दमोह / हटा: सुरई घाट में नहाने गए एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है जानकारी के अनुसार बृजेश राय पिता गणेश राय उम्र 22 साल निवासी हजारीबाग जोकि करीब 10:00 अपने घर से भांजे सोनल के साथ नहाने के लिए सुनार नदी के सुरई घाट गया हुआ था

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों के द्वारा उसको फोन लगाया गया फोन पर सोमिल से बातचीत हुई जिसमें उसने बताया कि मामा नदी पार करते समय बीच में डूबे हैं जो अभी तक नहीं निकले जिसके तत्काल सी मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर तत्काल हटा थाना टीआई मनीष मिश्रा उप निरीक्षक राम कुमार ठाकुर गजेंद्र सिंह महेंद्र बाबू के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बिहारी जी सरकार सेवा समिति के बबलू राय ने गोताखोर अनिकेत और अशोक रैकवार के द्वारा युवक की तलाश शुरू की जहां कुछ बाद ही नदी के बीच मे युवक को तलाश कर मृत अवस्था मे बाहर निकाला गया वही पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस ने मामले को जांच में लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल हटा भिजवाया गया













