
बनवार/ दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे सिग्रामपुर चौकी मुख्यालय ग्राम सिग्रामपुर ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों में से दो मासूम बच्चों में 5 वर्षीय शुभम झारिया को पैर में गंभीर चोटें आई हैं बाइक चालक गोलू झारिया ने बताया बाइक से अपने दो मासूम बच्चों को लेकर शाहपुर जबलपुर से अपने गृह गांव कोठा जबेरा जाते वक्त सिग्रामपुर ग्राम पहुंचते ही जबेरा से कटंगी की ओर जा रही पिकअप मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 6588 मैं ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी खतरनाक हादसे में बाइक सवार 3 लोगो में चालक व उसके भतीजे शुभम मेहरा के पैर में गंभीर चोट आई हादसे एक प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भेजा गया है वहीं सिग्रामपुर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू करते हुए पिकअप वाहन को जप्त करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है हादसा इतना खतरनाक था की पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी और बाइक पिकअप वाहन के अंदर घुसते घुसते बची वहीं हादसे की खबर लगते ही स्टेट हाईवे पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी













