दमोह हटा मड़ियादो। शादी ब्याह के सीजन के चलते मालवाहक और सवारी वाहन ओवर लोड चलते नजर आ रहे हैं,जो बड़े हादसे का कारण कभी भी बन सकते हैं। रविवार एक तीन पहिया मालवाहक ओवर लोड होने के कारण आगे से ऊपर हो कर दो पहियों पर खड़ा हो गया गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।
'
'
क्षेत्र में इन दिनों कार, पिकअप, ट्रैक्टर ट्राली सवारियों को भूसे की तरह भर कर यात्रियों को सफर कराते कभी भी देखे जाते हैं जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते है इन पर न तो परिवहन विभाग की नजर है ना ही पुलिस की जिससे चलते कथित वाहन चालक मुसाफिरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।













