दमोह : मड़ियादो थाना क्षेत्र के कलकुआ मार्ग पर मुरम खदान मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिरे और घायल हो गए।
घटना के समय मौके से निकल रहे मड़ियादो बफरक्षेत्र के वनकर्मियों सुधाकर पांडे, भूपेंद्र पटेल,राहुल ने जब हादसा देखा तो घायलो की मदद कर उठाया और 108 वाहन को कॉल करके दोनो घायलो को अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा जुनवानी निवासी महेश आदिवासी और रविन्द्र आदिवासी डीलक्स बाइक से मड़ियादो जा रहे थे जो मोड़ पर दुर्घटना का शिकार हो गए,108 पायलट राकेश यादव और emt लखन यादव ने दोनों घायलो को सिविल अस्पताल हटा भेजा जँहा उनका उपचार जारी है।













