दमोह एमपी
हटा नगर में मोबाइल दुकान के सामने दो युवकों ने किए थे हवाई फायर सीसी टीवी कैमरे में हुए थी वारदात कैद

' '
हटा थाना के खचना नाका एरिया में मोबाइल दुकान पर कट्टे से बारी बारी से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दोनो आरोपियों को हटा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि राजेश साहू की रिपोर्ट पर कमलेश राय और चेनु उर्फ नीरज करोसिया इन दोनों ने एक कट्टे से बारी बारी से हवाई फायर किए थे,दोनो आरोपियों को राउण्ड उप कर पूछताछ जारी है।हटा थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों परअपराध क्रमांक 265/23 धारा 336,294, और 25/27 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है दोनों आरोपियों द्वारा मोबाइल दुकान पर हवाई फायर करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।












