दमोह एमपी । मड़ियादो कस्बे में गुरुवार मुख्य मार्ग पर क्रासिंग के दौरान वाहन फसने से करीब आधा घंटा का जाम लग गया इस जाम में एंबुलेंस वाहन भी फस गया वाहन में महिला उमा आदिवासी निवासी मानकपुरा प्रसव पीड़ा होने से मडियादो अस्पताल जा रही थी, जाम के कारण एंबुलेंस बहुत समय तक फसी रही और महिला का प्रसव वाहन ही में हो गया। जाम खुलने के पश्चात महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया प्राप्त जानकारी अनुसार जच्चा बच्चा दिनो स्वास्थ हैं।
उल्लेखनीय है मड़ियादो रूट से छतरपुर पन्ना जोड़ने वाला इकलौता मार्ग है मार्ग के दिनों किनारों पर अतिक्रमण होने से दिन भर जाम के हालत बनते है। उक्त मार्ग लोकनिर्माण विभाग के अधीन हैं मार्ग तंगहाल होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोग निरंतर वायपास मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं या फिर इसी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कार्य जाय पर समस्या का समाधान नहीं होने से आम जन परेशान हैं।













