दमोह। जिले के मड़ियादो थाना अंतर्गत कनकपुरा गांव में एक मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली में दब कर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनकपुरा गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम अरुण पिता तुलसीराम अहिरवार घर के पास में खेल रहा था तभी हल्कू महराज ट्रेक्टर ट्राली को रिवर्स कर रहे थे उसी समय मासूम ट्राली की चपेट में आ गया, हादसे के बाद परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर थाना मडियादो पहुंचे जहां पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ट्रैक्टर ट्राली वा चालक की तलास की जा रही है। शीघ्र ही वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
दमोह से यूसुफ पठान की रिपोर्ट













