पुलिस विभाग में नोकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी

बटियागढ़। राजेंद्र ठाकुर दमोह

बटियागढ़ में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
बटियागढ़ थाना के अंतर्गत आने बाले गोविंद प्रजापति साहिल यादव बिक्रम रोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम आंजनी के खिल्लु रजक ने माह दिसम्बर में हमारे घर आये और हमारे पिताजी को कहा कि बटियागढ़ निवासी शिवानी सोनकिया पिता स्वर्गीय गिरीश सोनकिया जो बागेश्वर धाम में है उनके ही माध्यम से पुलिस में नोकरी लगाई जाती है हम आपके लड़के को उपनिरीक्षक के पद पर नोकरी लगवा देंगे इसके लिए 2 लाख का खर्चा आएगा ओर इसने मेरे पिताजी की बात शिवानी सोनकिया ओर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से करवाई जिस कारण हम लोगो को विश्वास हो गया इसके बाद हम लोगो से पैसे लिए।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

इसके बाद अन्य लोगो साहिल बिक्रम रोहित कैलाश से पैसे लिए ओर हमे मेहर में भर्ती प्रकिया के लिए ले गया वहाँ पर इन लोगो ने पैसे लिए इसके बाद वह जगह जगह दौड़ के नाम पर हम लोगो को ले गया इसके बाद आरोपी दो उपनिरीक्षक की बर्दी भी लाया इसके बाद लगातार पैसे लेते रहा अभी तक कुल 13 लाख 55 हजार रुपये ले चुका है आज तक नियुक्ति नही होने के कारण हम लोग समझ गए कि यह लोग हम लोगो के साथ धोखाधड़ी कर रहे है इसलिए रिपोर्ट दर्ज करा रहे है।।
पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लेते हुए 24 घण्टे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
थाना प्रभारी सोनाली जैन ने बताया कि दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
प्रकरण में रोचक बात यह रही कि आरोपी कमलेश उर्फ सतीश रजक मिमक्री आर्टिस्ट है जो आवाज बदलने में माहिर है।


इसने ही अपने साथी खिल्लु रजक के साथ मिलकर फरियादी यो को धोखे में रखकर शिवानी सोनकिया (कथित आला अधिकारी पुलिस विभाग)और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आवाज में बात की जिससे फरियादी गड विस्वाश में आगये ओर पैसे दे दिए
अपराधियो पर अपराध क्रमांक 196/23 धारा 419 420 34 ipc के तहत दर्ज किया गया।
आरोपियों को पकड़ने में दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिह पथरिया एसडीओपी आर पी रावत बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन सउ नि बालमुकुंद प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या अक्षय मिश्रा रामकुमार यादव चंद्रहास सहित समस्त थाना स्टाफ बटियागढ़ की भूमिका रही

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!