दमोह। रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ियादो-रजपुरा मार्ग पर नारायणपुरा गांव के समीप घाटी पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
' '
बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें नारायणपुरा निवासी कलु बंसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार होने के कारण घाटी पर अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।












