यूसुफ पठान दमोह। जिले के मड़ियादो पीटीआर में विभिन्न प्रकार के वन्य जीव राहगीरों को देखने मिल रहें हैं। जो लोगों को आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं हालाकि इसमें खतरा भी है। बुधवार साम एक भालू मडियादो कल्कुआ मार्ग पार करते समय दिखा, जिसको देख राहगीर वीडियो बनाते देखने मिले। बतादे की क्षेत्र में बीते एक माह से एक भालू कभी खेतों तो कभी पेड़ पर यहां तक कि मड़ियादो कस्बे के रहवासी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिया था अब भालू रहवासी क्षेत्र के करीब जंगल में अक्सर देखने मिल रहा है।













