दमोह एमपी
मडिय़ादो- मडियादो बर्धा मार्ग पर पंप हाऊस के समीप एक छोटे से रिपटे पर आए बारिश के पानी के बहाव में बह कर एक व्यक्ति की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मलथू पिता ठुन्नाई यादव का शव रविवार की सुबह सडक़ किनारे कुछ दूरी पर खेत में मिला समीप है बाईक डली मिली ।
थाना मडिय़ादो में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई करने के साथ पोस्टमार्टम कराया है।
मौत संदेह के घेरे में- थाना प्रभारी बृजेंद्र पान्डेय की माने तो व्यक्ति की पानी में बह कर डूबने से मौत हुई है थाना प्रभारी मृतक को शराब के नशे में हादसे होने की आशंका भी जता रहे हैं। हलॉकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा। वही सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रहे है जिसमें मृतक के मुह में खून बहने के निशान देख कर लोग तरह तरह की चर्चाए कर रहे है। जिस रूट पर यह घटना क्रम सामने आया है वहा एक किमी एरिया में दो ढावे संचालित हो रहे हैं जिन पर अवैध शराब बिक्री जारी है शराब के नशे में विवाद भी होते हैं। इस से जोड़ कर भी लोग चर्चा कर रहे हैं।













