दमोह एमपी । मंगलवार मड़ियादो कलकुआ मार्ग पर बाइक और ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई , हादसे में बाईक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटे आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार आलोक गर्ग और श्रीराम पटेल निवासी महुआखेड़ा बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, जो कलकुआ रोड पर वन विभाग रेंज कार्यालय के पास ऑटो से टकरा गए, ऑटो वाहन कलकुआ की ओर जा रहा था, घटना के बाद
स्थानीय लोगो की मदद से बाइक सवार घायल को 108 की मदद से हटा सिविल अस्पताल भिजवाया गया, वही मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुची और हादसे की जांच की जा रही है।













