दमोह ।एमपी। दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के अंनगौरि में देर रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई,अंधे हत्याकांड से सनसनी फैल गई,सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित अमले सहित मौके पर पहुँचे।

म्रतक की शिनाख्त मनोहर पिता मदन बारेला के रूप में की गई है।
हत्याकांड का कारण फिलहाल आज्ञात है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
शव पंचनामा कार्यवाही के बाद पी एम हेतु भेजा गया है।













