दमोह एमपी– हटा जनपद की ग्राम पंचायत अमझिर के सरपंच पति पर समाजसेवी को रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। समाजसेवी द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

निर्माण कार्य देखकर जब वापस लौट रहे थे तो किसी नंबर से उन्हें फोन आया इसके बाद अमझिर ग्राम पंचायत के सरपंच पति ने उनसे मुलाकात की और उन्हें रिश्वत देने की पेशकश की । समाजसेवी द्वारा यह राशि नहीं ली जाने की स्थिति में बाद में 2000 और रुपए राशि बढ़ाए जाने की भी पेशकश की गई जिसका वीडियो सामने आया है।पूरे मामले के बाद समाजसेवी दीनदयाल पटेल द्वारा वीडियो जारी करके अपनी प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें उन्होंने निर्माण एजेंसी पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है साथ ही हटा ब्लॉक कि कई ग्राम पंचायतों में हुए घटिया निर्माण कार्यों की जांच की भी मांग अधिकारियों से की है। बता दे की हटा जनपद अंतर्गत पंचायतों में निर्माण कार्यों में जमकर धांधली करते हुए सरकारी राशि की बंदर बांट हुई है। मडियादो, चौरईया, घोघरा, नारायणपुरा, दमोतीपुरा, शिवपुर, डोली, काईखेड़ा, कनकपुरा ,पाठा , सहित अन्य पंचायतों मे खखरी सह बाउंड्री वॉल, फसल सुरक्षा दीवाल, गेवियन, बाढ़ नियंत्रण दीवाल, ग्रेवल सड़क, स्टाप डेम सहित अन्य कार्यों में अनिमियताएं की गई है जिसकी शिकायत पर कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए।













