हटा दमोह। रजपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम करकोई के जंगल में एक गाय वा 6 नग भैंस गायब होने की सूचना रल्ली आदिवासी द्वारा थाना रजपुरा में दी थी करीबन 1,75,000/- रूपये कीमत के यह मवेशी अज्ञात चोर ले गय जिसकी तलास 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर मवेशी सहित चोर की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित ने बताया
मामले की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा
मवेशियों की बरामदगी व अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।
टीम द्वारा तत्काल ग्राम करकोई के जंगल के रास्ते ग्राम दहा, अचलपुरा, दलपतपुरा, हरदुटोला के जंगल में सतत् तलाश की गई। मुखबिर सूचना पर टीम द्वारा ग्राम हरदुटोला शहपुरा खुर्द के जंगल में संदोही दौलत पिता राजू लोधी उम्र 24 साल नि. ग्राम मडियादी व संदेही गांगा पिता बल्ला बंजारा उम्र 27 साल नि. ग्राम हरदुटोला को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो संदेहियो द्वारा उक्त मवेशियों को करकोई से चोरी करना बताया। बाद आरोपीगण के कब्जे से 06 नग भैसे व 01 नग गाय को जब्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण से अन्य मवेशी चोरी के मामलों व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
इस कारवाई में थाना प्रभारी रजपुरा सहित स्टाप की अहम भूमिका रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!