यूसुफ पठान दमोह
हटा जनपद की ग्राम पंचायत अमझिर के सरपंच पति पर समाजसेवी को रिश्वत देने के आरोप लगाने वाले और मामले में सोसल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को उल्टे कानूनी पेंच में फसा दिया गया है। रजपुरा थाना में वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति पर सरपंच पति ज्ञादीन आदिवासी की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला।
गुरुवार दीनदयाल पटेल द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था जिसमे एक व्यक्ति पटेल को कुछ रुपए दे रहा था साथ में एक वीडियो और था जिसमे ग्राम पंचायत अमझिर के धूला गांव का बता जा रहा था जिसमे पंचायत द्वारा एक गेवियन छती ग्रस्त अवस्था में दिखाया गया था।
समाजसेवी बताने वाले व्यक्ति दीन दयाल पटेल के अनुसार उक्त गुणवत्ता हीन और घटिया गेबियन निर्माण की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उन्हें बताई थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे।
निर्माण कार्य देखकर जब वापस लौट रहे थे तो किसी नंबर से उन्हें फोन आया इसके बाद अमझिर ग्राम पंचायत के सरपंच पति ने उनसे मुलाकात की और उन्हें रिश्वत देने की पेशकश की । उनके द्वारा यह राशि नहीं ली जाने की स्थिति में बाद में 2000 और रुपए राशि बढ़ाए जाने की भी पेशकश की गई जिसका वीडियो सामने आया है।पूरे मामले के बाद दीनदयाल पटेल द्वारा वीडियो जारी करके अपनी प्रतिक्रिया दी गई थी। जिसमें उन्होंने निर्माण एजेंसी पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी साथ ही हटा ब्लॉक कि कई ग्राम पंचायतों में हुए घटिया निर्माण कार्यों की जांच की भी मांग अधिकारियों से की है। बता दे की हटा जनपद अंतर्गत पंचायतों में निर्माण कार्यों में जमकर धांधली करते हुए सरकारी राशि की बंदर बांट हुआ है। मडियादो, चौरईया, घोघरा, नारायणपुरा, दमोतीपुरा, शिवपुर, डोली, काईखेड़ा, कनकपुरा ,पाठा , सहित अन्य पंचायतों मे खखरी सह बाउंड्री वॉल, फसल सुरक्षा दीवाल, गेवियन, बाढ़ नियंत्रण दीवाल, ग्रेवल सड़क, स्टाप डेम सहित अन्य कार्यों में अनिमियताएं की गई है जिसकी शिकायत पर कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए।
थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित ने बता सरपंच प्रतिनिधि गियादीन आदिवासी की शिकायत पर आरोपी दीनदयाल पटेल पर एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!