दमोह में लोकायुक्त सागर की कारवाई
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
दमोह। शुक्रवार की दोपहर सागर की लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग के बाबू अभिषेक जैन को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त कारवाई हटा निवासी लक्ष्मी प्रसाद कोरी की शिकायत पर की गई। लोकायुक्त की टीम द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद कोरी ने अपनी पेंशन चालू करवाने और प्रकरण तैयार करने के लिए आवेदन दिया था, जिसके एवज में बाबू अभिषेक जैन ने लक्ष्मी प्रसाद कोरी से 5 हजार रूपए की मांग की थी। जिसे लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा और कारवाई की है।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट












