करीब 15 दिन से रुकी बारिश, मुरझा रही फसले

दमोह । उप तहसील क्षेत्र मडियादो में करीब 15दिनों से बारिश थमी हुई है, जिसके चलते किसान परेशान है। किसानों को फसलों की चिंता सता रही रही है, किसानों की माने तो धूप इतनी तेज निकल रही है की दोपहर में फसले मुरझा जाती है दूसरी ओर बारिश करीब एक पखवाड़ा से नहीं हुई जिसके चलते जमीन भी सूख चुकी है। अगर कुछ दिन ओर बारिश नहीं हुई तो खरीब की फसले खराब हालात में पहुंच चुकी है।
इन फसलों को नुकसान
वर्तमान में उड़द, तिल, मक्का, ज्वार, अरहर की फसल खेतों में खड़ी हुई है लेकिन बारिश के अभाव में किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं किसान अरहर की फसल छोड़ कर बाकी फसलों में नुकसान की बात कह रहे हैं।किसानों की माने तो अभी अरहर छोड़ अन्य फसले फूलवास्था में हैं तेज धूप और बारिश की कमी के चलते उड़द, मक्का, ज्वार वा तिल की फलियां प्रभावित हुई हैं नतीजतन उत्पादन प्रभावित होना तय है।













