अवर्षा से सूखे जैसे हालात,तेजी से सूख रहे नदी,नाले
खुले पड़े स्टाप डेमो के गेट,बेकार बह रहा पानी
दमोह/ जिले में अभी से सूखे जैसे हालात नज़र आने लगे हैं, बारिश नहीं होने से फसलें सूख रही हैं नदी, नालों का जल स्तर तेजी से घट रहा है। इसके बाबजूद प्रशासन वर्षा जल संग्रहण करने के प्रति उदासीन नज़र आ रहा है। विभिन्न योजनाओं से लाखों रुपए खर्च कर नदी, नालों में निर्माण कराएं स्टाप डेम के मुहाने बंद नहीं होने से निरंतर पानी बेकार बह रहा है

, सुनार नदी के कटन घाट पर करोड़ों की लागत से बने स्टाप डेम के सभी गेट खुले होने से पानी बेकार बह रहा है, कुछ ही समय बाद रबी फसल का सीजन शुरू होगा और नदी से लाखों की संख्या में किसानों द्वारा पानी का दोहन कर सिंचाई की जाएगी, उस समय भू जल स्तर तेजी से घटेगा जिस के बाद लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझ ना पड़ेगा जैसा की अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गर्मियों में देखते आ रहे हैं।
अधिकांस नदी, नालों में निर्माण हुए स्टाप डेम,चेक डेम छतिग्रस्त होने से पानी बेकार बह रहा है अकेले मड़ियादो के कंचन, दर्रा, सरुआ, जोगी डावर नाले सहित आधा दर्जन स्टाप डेम छ्तीग्रस्त होने से पानी बर्बाद हो रहा है ग्रामीणों की मांग है, समय रहते अगर इन पर बोरी बंधान कर पानी रोकने का प्रयास किया जाएं तो कुछ राहत मिल सकती है।













