सुनार नदी में नावघाट पर झीरसागर की जीवंत झांकी सजाई गई
रिपोर्ट,दीपक पटेल हटा (दमोह)
बुंदेलखंड की काशी हटा में गणेशोत्सव की धूम मची है जगह जगह गणेश जी पंडाल सज गए है और बिघ्न विनाशक के आकर्षक रूपों की झांकियां सजाई गई है।
' '
प्रतिदिन ही आरती पूजन होकर प्रसाद बितरण हो रहा है हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले बर्तमान में कम स्थानों पर सार्वजनिक रूप से मूर्तियों की स्थापना की गई है उसके अलावा जहां भी मूर्तिया रखीं है उत्साह पूर्वक आयोजन किये जा रहे है बिहारी जी सरकार समाज सेवा समिति की ओर से नावघाट पर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है एवं पूर्व के वर्षो की भांति रामायण महाभारत धर्मग्रंथों की कथाओं पर सजीव झांकियां प्रदर्शत की जा रही है इसी क्रम में सुनार नदी के बीचो बीच क्षीर सागर की अनुपम झांकी सजाई गई जिसे दर्शकों की सराहना मिली,आयोजन समिति के बबलू राय ने बताया कि समिति द्वारा पूरे नौ दिनों एक से बढ़कर एक झांकियां सजाई जाएंगी,सांस्कृतिक आयोजन भी सम्पन्न होंगे।












