19लाख के निर्माण में मिली गड़बड़ी, जांच के लिए टीम गठित ग्राम पंचायत मड़ियादो का मामला
दमोह।एमपी । जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो में अशुद्ध जल को शुद्ध कर कंचन नाले की ओर बहने वाले जल में मिलाने करीब 17 लाख की लागत से निर्माण हो रही (डिवट्स)संरचना में निर्माण एजेंसी द्वारा जम कर गड़बड़ी की गई, मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को लगने के बाद उक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण भागीरथ तंतुवाय,उपयंत्री मनरेगा के द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने गड़बड़ी होने की बात स्वीकार की है । जानकारी के अनुसार उक्त निर्माण कार्य का मूल्यांकन 9 लाख रुपए किया जा चुका है और सत्यापन भी सहायक यंत्री राहुल पटेल के द्वारा किया जा चुका है। जिसके चलते पुनः सत्यापन नहीं हो सका अब देखना है क्या पुनः जांच होगी और क्या नतीजा सामने आता है।
एक उपयंत्री हो चुका बर्खास्त
उल्लेखनीय है की जनपद पंचायत हटा की अधिकांश ग्राम पंचायतों में जम कर भ्रष्टाचार किया गया मामले की शिकायत में भी लगातार हुई हैं और परिणाम भी सामने आया हाल ही में मनरेगा के एक उपयंत्री आर के अहिरवार को बर्खास्त भी किया गया था उक्त भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच सचिवों पर भी क्या कार्रवाई होती है यह भी एक चर्चा का विषय है।
अब जांच के लिए टीम गठित
कार्य का सत्यापन हो चुका था, इस लिए पुनः सत्यापन नहीं कर सकते थे निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई गई हैं जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को दी है, निर्माण की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
भागीरथ तंतुवाय उपयंत्री














