• मड़ियादो  बफर क्षेत्र में मनाया वन्य प्राणी सप्ताह चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता से छात्रों को किया वन्य जीव सुरक्षा के प्रति सचेत

दमोह।पन्ना

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र मडियादो में भी मनाया गया।हाई स्कूल कलकुआ में मडियादो बफर प्रबंधन द्वारा चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 1 से दसवीं तक के बच्चों को बन्य प्राणी सुरक्षा और संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी मडियादो बफर एच एच भार्गव द्वारा बच्चों को समझाया गया,कि जंगल में अकेले ना जाए और घर में छोटे बच्चों को अकेला ना छोड़े। जंगली जानवरों के दिखने पर उनसे सुरक्षित दूरी पर चले जाएं एवं उन्हें पत्थर लकड़ी आदि ना मारे व पालतू और जंगली जानवरों के काटे जाने पर तुरंत घर के बडो से अस्पताल ले जाने की जिद करें और पूर्ण इलाज कराए। अंधविश्वास का सहारा न ले ओर माता-पिता से झाड़ फूंक न करवाने को कहें । अपने आस पास रहने वाले सभी लोगो को जानवरों के शिकार के लिए तार फंदे लगाने के लिए मना करें । परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की यह अंधविश्वास भी दूर करे की जंगली जानवरों का शिकार कर खाने से ताकत मिलती और बीमारियां दूर होती यह पूर्ण रूप से गलत बात है । जंगल के पास के खेतो में सावधानीपूर्वक जावें । सुरक्षा की छोटी छोटी सावधानी बरतकर हमसभी लोग जो जंगल के आसपास रहते हैं वह जानवरों से सुरक्षित रह सकते हैं । इस सावधानी से वन्य जीवों की भी सुरक्षा होगी ।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!