दमोह।एमपी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ियादो में वन परिक्षेत्र मडियादो बफर प्रबंधन द्वारा निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनका विषय वन्य प्राणी संरक्षण था, जिस पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोचक विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किये,साथ ही सुंदर चित्र बनाएं,इस अवसर पर वन परिक्षेत्र मडियादो का बन अमला और हायर सेकेंडरी स्कूल मडियादो का स्टाफ उपस्थित रहा परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास और शासकीय प्रावधानों से बच्चों को अवगत कराया,साथ ही इसकी आवश्यकता और उपयोगिता भी समझाई,साथ ही वन्य प्राणियों से सामना होने की स्थिति में बचाव के उपाय भी समझाये, जंगल जाने पर और जंगली क्षेत्र में निवास करने पर रखी जाने वाली सामान्य सावधानियो से भी बन अमले द्वारा छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।













