हटा थाना क्षेत्र के बोरी खुर्द का मामला
दमोह।एमपी
हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी खुर्द में दामाद द्वारा सास पर देशी कट्टे से फायर कर घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात को अपनी ही सास के उपर देशी कट्टे से दामाद द्वारा हमला कर प्रभा रानी पटेल उम्र 40 वर्ष को हमलावर आरोपी दामाद भागचंद पटेल निवासी मगरोन ने अपनी पत्नी कोमल पटेल से विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया पति पत्नी का विवाद कोट में चल रहा था मंगलवार पेशी थी और महिला कोमल पटेल लंबे समय से विवाद के चलते अपने माता पिता के साथ बोरी खुर्द में रह रही थी।
' '
हटा कोट में पेशी के बाद दामाद अपनी ससुराल बोरी खुर्द पहुंचा जहा आपसी कहा सुनी होने के कारण दामाद ने अपनी सास के ऊपर गोली चला दी जिसे गंभीर हालत में हटा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया। पुलिस आरोपी की तलास में जुटी हुई है। घायल महिला का हटा अस्पताल में इलाज किया गया इसके बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला असपताल दमोह रेफर किया गया है।












