कांग्रेस का प्रचार जारी, टिकट मिलते है जन संपर्क में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक

हटा। एमपी
हटा विधानसभा क्षेत्र में अभी प्रमुख दल महज कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट प्रदीप खटीक को देकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तो अभी भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किया टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक उमा देवी खटीक और वर्तमान विधायक पीएल तंतुवाय इस समय टिकट प्राप्त करने जी जान से प्रयास में जुटे है। लेकिन कांग्रेस का टिकट प्रदीप खटीक को मिलते ही वह अंपने पंजा निशान के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
मंगलवार प्रदीप खटीक के द्वारा मड़ियादो क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत चौरईया, घोघरा, बछामा, नारायणपुरा, अमझिर, रजपुरा आदि ग्राम पंचायतों में पहुंच कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने अपील की। प्रदीप खटीक के जन संपर्क के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक साथ थे।













