हटा(दमोह एमपी)

सड़क के अभाव में पुरैना गांव की लोगों ने लगाए चुनाव वहिष्कार के नारे

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही हैं, चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है, शुक्रवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के हटा और पथरिया विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया हटा से भाजपा प्रत्याशी उमादेवी खटीक और पथरिया से लखन पटेल के पक्ष में मतदान करने अपील की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्धारित समय से काफी देर बाद हटा पहुंचे मुख्यमंत्री का डाइट के हेलीपेड पर भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपेड से सीधे सभास्थल गौरीशंकर मंदिर प्रांगण पहुंचा
यहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी उमादेवी खटीक को अपने साथ खड़ा करके उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभा के दौरान प्रांगण में रखी खाली कुर्सी भी चर्चा का विषय बनी रहीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटा आगमन के दौरान लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। दरअसल हटा नगर के समीप ग्राम पुरैना के ग्रामीण लंबे समय से मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं सड़क समस्या से परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि उनके ग्राम तक सिविल कोर्ट हटा के सामने से जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर और अतिक्रमण ग्रस्त है जिसके सुधार और वहां के अतिक्रमण को हटाने वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसी कारण ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन कर चुनाव वहिष्कार की चेतावनी दी।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!