दमोह।एमपी
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला की चाकू मारकर हत्या की वारदात से सनसनी मच गई..बताया जा रहा है
मृतिका का नाम मरजीना खान पति मुस्ताख़ खान सुबह घर में अकेली थी तो उसके पहले पति नफीस खान ने चाकू मारकर हत्या कर दी
घटना की सूचना पर पटेरा पुलिस और हटा sdop नितेश पटेल मौके पर पँहुचे ,शव पंचनामा कार्यवाही के बाद अस्पताल भेजा गया।
जानकारी अनुसार मृतिका मरजीना खान का अपने पहले पति नफीस खान से तलाक के बाद विवाद चल रहा था , और आज सुबह मृतिका का पहला पति नफीस खान एक अन्य युवक के साथ पटेरा पँहुचा और मरजीना को घर मे अकेला पाकर चाकू मारकर हत्या करदी और मौके से फरार हो गया।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।













