दमोह।एमपी
दमोह जिले के थाना क्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत अमझिर गांव में जंगली जानवर हायना द्वारा गांव में घुस कर एक बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया हालाकि लोगों की मोजुदगी होने के कारण वह शिकार करने में नाकामयाब हो गया और लोगों ने हायना को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

पूरी घटना किसी के द्वारा मोबाइल कैमरे में कैद कर वीडियो भी वायरल कर दिया। गांव के लोगों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को भी दी है। बता दे की उक्त क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर क्षेत्र है बीते वर्ष इसी गांव में एक तेंदुआ बकरी के शिकार करने एक बाड़े तक पहुंच गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर पकड़ा था । हायना के गांव में घुसने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट













