राम प्रसाद आदीवासी के आंगन की खुली नहानी में मिला नवजात शिशु, 100डायल मौके पर
दमोह,एमपी
दमोह जिले के थाना क्षेत्र मड़ियादो के आदिवासी मुहल्ले में एक नवजात शिशु मृत मिला हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, बताया जा रहा है की रामप्रसाद आदिवासी के मकान की खुली नहानी में मकान मालिक द्वारा देखा गया जो मृत अवस्था में था शिशु नवजात था जो शायद रात्रि में ही जन्मा होगा और किसी के द्वारा नवजात बच्चे को फेंक दिया।

मामले की जानकारी पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस टीम द्वारा मौके की पड़ताल कर शव का पंचनामा कारवाई कर कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट













