पटेरा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के आरोपित पति और साथी को पुलिस ने अजमेर से किया गिरफ्तार

दमोह।एमपी
पटेरा थाना क्षेत्र के पटेरा नगर में बीती 24 नबम्बर को महिला मरजीना खान के हत्या मामले में फरार आरोपी मृतिका के पूर्व पति नफीस खान को उसके सहयोगी लड़के सहित पटेरा पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने,पटेरा थाना प्रभारी आर एस बागरी के साथ हत्याकांड का खुलासा करते हुए जानकारी दी

बताया कि पूर्व पति नफीस खान ने चाकू मारकर मरजीना खान की हत्या की थी और घटना कर फरार हो गया था,टीम गठित कर पुलिस द्वारा लगातार जगह जगह आरोपी की तलाश के बाद राजस्थान के अजमेर के थाना क्रियन गंज पुलिस की मदद से अजमेर से गिरफ्तार किया है, हत्याकांड की बजह पति पत्नी का पुराना विवाद बताया गया है।
हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त की है।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!