दमोह।एमपी
अनियंत्रित ट्रक बाईक से टकराया,महिला की मौत
हादसे के बाद ट्रक भी पलटा,बटियागढ़ के गेवलारी पुलिया पर हुआ हादसाबटियागढ़ छतरपुर हाईबे पर गेवलारी पुलिया पर अनियंत्रित ट्रक बाइक सवारो को टक्कर मारकर पुलिया से नीचे पलट गया,हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई वंही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा बाइक सवार सेठ सिंह लोधी अपनी मौसी अवधरानी को लेकर बड़ागांव से आलमपुर छोड़ने जा रहे थे,गेवलारी पुलिया पर ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी,जिंसमे महिला अवधरानी की मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक चालक सेठ सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हुए
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया। जंहा से गम्भीर हालत में सेठ सिंह लोधी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,बटियागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।














