छतरपुर जिला के बिजावर वन परिक्षेत्र का मामला, पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा किया रेस्क्यू
छतरपुर।एमपी
विजावर ब्लाक के मेदनीपुरा गांव के खेत मे लगे तार फेंसिंग में एक तेंदुआ फँस गया। फंदे में फंसकर तेंदुआ छटपटाने लगा और लगातार चिल्लाने लगा,किसानों ने जब तेंदुए को फंसा देखा तो स्थानीय वन् अमले को सूचना दी । जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व से एक्सप्रेस रेस्क्यू टीम और किशनगढ वन अमला मौके पर पँहुचा और तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। 
तेंदुए के कमर के पीछे घाव होने से पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टर संजीव गुप्ता द्वारा उपचार कर पिंजरे में बंद कर पन्ना ले जाया गया जंहा देखरेख ने उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर तेंदुए को जंगल मे छोड़ा जयेगा।













