घायल को ले गए अस्पताल
दमोह।एमपी
हटा सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की, हटा सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने सड़क पर पड़े घायल को इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया।
दरअसल जेल अधीक्षक चौधरी दमोह से हटा वापिस लौट रहे थे,तभी बनगाँव के आगे कंजरा गांव के पास एक बाइक सवार दुर्घटना की स्थिति में सड़क पर पड़ा था।घायल युवक को चौधरी तत्काल ही अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए और जिला अस्पताल में इलाज करवाकर भर्ती कराया।
घायल युवक का नाम मोहन लोधी है घायल युवक के पास से करीब 13500/- रुपए और मोबाइल भी पाया गया जिसे जेल अधीक्षक ने अस्पताल पुलिस के सुपुर्द किया ।













