दमोह।एमपी
मोदी सरकार के महत्वपूर्ण अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के मड़ियादो उपतहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम शिविर में काफी देर तक विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर मंच पर घण्टो से इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधि भड़क उठे और नाराजगी जताई
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने माइक लेकर आयोजन शिविर में अधिकारियों के नही पँहुचने और स्टॉल बोर्ड नही लगे होने से आयोजन को महज औपचारिकता बताकर कलेक्टर दमोह से शिकायत करने की बात कही और सरकार के महत्वपूर्ण अभियान,योजनाओं के लाभ नही मिलने पर चिंता जताते हुए,सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ शिविर का बहिष्कार कर कार्यक्रम से निकल गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन, डॉ रामगोपाल सोनी,सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट













