गैसाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वार ग्राम के समीप हुआ सड़क हादसा.जांच में जुटी पुलिस 
दमोह । जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर शाम बुढ़वार ग्राम के समीप ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस के परिचालक और हेल्पर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में यात्री बस के परिचालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गैसाबाद थाना पुलिस की मदद से गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में यात्री बस के परिचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई वही हेल्पर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नूरी ब्रदर्स की बस जबलपुर से ककरहटी जा रही थी। तभी बुढ़वार ग्राम के समीप यात्री बस में गड़बड़ी आने के चलते बस को किनारे रोककर बस से उतरकर परिचालक और हेल्पर चैक कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया जिसमें बस के परिचालक एवं हेल्पर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे गैसाबाद थाना पुलिस की मदद से हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालात गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल लाया गया जहां डियूटी डॉ ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया म्रतक परिचालक 37 वर्षीय जितेंद्र पिता मुकंदी मिश्रा गैसाबाद निवासी है। वही हेल्पर 27 वर्षीय राज पिता बलराम सेन परसोरिया सागर निवासी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। मृतक परिचालक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा पुलिस अज्ञात ट्रक की खोज कर रही है।














