दमोह।एमपी
दमोह जिले के ग्राम पंचायत मड़ियादो स्थित उप तहसील कार्यालय में तहसीलदार शिवराम चराड़ की अध्यक्षता में कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें कस्बे में व्याप्त समस्याओं को दूर करने तथा कस्बे के सौंदर्यकरण करने को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य समस्या कस्बे में करीब 1 किलोमीटर मार्ग संक्रीन होने से दिन में बार-बार लग रहे जाम को लेकर चर्चा की गई , हाल में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके लिए मार्ग के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने फैसला लिया गया। कस्बे में पुराना थाना और तहसील भवन को भी जर्जर घोषित कर उक्त भवनों को जमीदोज कर बजार व्यवस्थित करने चर्चा हुई। इसके अलावा वन विभाग से भूमि लेकर राजस्व विभाग में लेने की बात तहसील दार शिवराम चराण ने कही। ताकि कस्बे को स्मार्ट और व्यवस्थित किया जा सके।
बैठक में डॉक्टर रामगोपाल सोनी, अनमोल छिरोल्या, कमलेश चौऊदा, अभिषेक जैन, स्वदेश त्रिपाठी पंचायत सचिव, राजकरण अहिरवाल, दीपक गोस्वामी पटवारी, बसंत अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।













