दमोह,एमपी पटेरा के सीएम राइज विद्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम मनाया गया जिसमें विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण गीत कविता आदि प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह एवम उनके बच्चों के बारे में बताया गया। और देशभक्ति से सम्बंधित बातें सिखाई गई।
सीएम राइज विद्यालय से प्राचार्य विवेक नेमा, उप प्राचार्य कमलेश शर्मा, बादशाह खान,दीपेश सोनी, कविता करोसिया, सहित समस्त स्टाफ मोजूद रहा।
यूसुफ पठान की रिपोर्ट













