दमोह।एमपी
तहसीलदार ने किया अतिक्रमण चिन्हित
सड़क के दोनों किनारों को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
दमोह, जनपद पंचायत हटा अंतर्गत उप तहसील मड़ियादो के कस्बे के बीच करीब एक किलो मीटर मुख्यमार्ग पर दोनो किनारों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के पहले तहसीलदार शिवराम चराड़ के द्वारा शनिवार राजस्व अमले के साथ मड़ियादो पहुंच कर सड़क की सीमांकन कराया और अतिक्रमण स्थल को चिंहित कर संबंधित व्यक्तियों से निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने समझाइस दी, उन्होंने बताया अगर निर्धारित समय में अतिक्रमण लोग स्वयं नहीं हटाते तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने मजबूर होगा।
बतादे की कस्बे का यह इकलौता मार्ग है जो दमोह से पन्ना और छतरपुर मार्ग को जोड़ता है। मार्ग संक्रीन होने से दिन में बार बार जाम की स्थिति निर्मित होती हैं जिसमे इमरजेंसी वाहन जैसे एम्बुलेंस पुलिस वाहन भी फस जाते हैं। 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!