दमोह। एमपी
दमोह. ट्रक यूनियन द्वारा इमलाई फैक्ट्री के सामने हो रहे जाम जैसे मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण वाहनों का जाम लगा रहा ,मामले की जानकारी लगते ही दमोह देहात थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुर्जर, सागर नाका चौकी से एएसआई किशोरी लाल, चौकी जबलपुर नाका पुलिस और यातायात खाने से सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने पहुंचकर जाम को खुलवाया और एडीएम मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर महेंद्र कुमार गुप्ता ने ट्रक यूनियन को समझाया और उनकी मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया।













