बकस्वाहा(छतरपुर) छतरपुर जिले के भीमकुंड सिद्ध स्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर निवासी रिजु चौरसिया कुंड में नहा रहा था की अचानक साथ नहा रहा सत्यम चौरसिया डूबने लगा जिसको बचाने रिजु चौरसिया भी उतरा सत्यम को तो बचा लिया गया पर रिजु चौरसिया की डूबने से मौत हो गई जिसका शव निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है मौके पर तहसीलदार भरत पांडे थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
खबर लिखे जाने तक मृतक का शव कुंड से बाहर नहीं निकाला जा सका था













