उद्घाटन मैच में हरयाणा ने ललितपुर को 163 रनों से हराया
अन्नू खान । बटियागढ़ दमोह एमपी
दमोह जिला अंतर्गत बटियागढ़ नगर में एम एच क्लब के द्वारा प स्व गिरीश सोनकिया स्मृति में लेदर वॉल राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन गुरुवार सुबह 11 बजे किया गया मैच में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प नरेंद्र व्यास,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पं धर्मेंद्र कटारे जिला पंचायत सदस्य,लकी डी एन संचालक आजम खान,पूर्व प्रचार्य आर पी पटेल,रूप किशोर उदैनिया,ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया अतिथियों के द्वारा स्व प गिरीश सोनकिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
हरयाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन 8 विकेट खोकर बनाये जबाव में ललितपुर की टीम महज 14.5 ओवर में 60 रनों पर आल आउट हो गई मेन आफ दा मैच कुणाल नागर को दिया गया जिन्होंने 63 रन बनाये , एव 3 विकेट लिए मैच में एम्पायर शाहिद अली एव प्रकाश पटेल रहे दूसरा लीग आज विलासपुर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा।














