दमोह।एमपी हटा अनुविभाग के थाना क्षेत्र गैसाबाद अंतर्गत ग्राम मुहरई में चोरी का मामला सामने आया है। मामले की खबर पीड़ित व्यक्ति द्वारा गैसाबाद थाना पुलिस से की है, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुहरई ग्राम निवासी कनछेदी अहिरवार के घर अज्ञात चोर नगदी सहित जेवरात ले उड़े पीड़ित की शिकायत पर हटा एसडीओपी नितेश पटेल,थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान,डॉग स्काट एवं फिंगर एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी हुई हैं ।













