दमोह।एमपी
दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
दमोह शहर की कसाई मंडी स्थित बूचड़खाना में हड्डी मिलने के बाद आज दमोह पुलिस-प्रशासन ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण हटाने की कारवाई को अंजाम दिया।
उक्त कारवाई भारी पुलिस बल की उपस्थिति में शांति पूर्वक की गई। कारवाई के बाद पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला जिसका कोतवाली पहुंच कर समापन किया। कारवाई में एसडीएम दमोह आरएल बागरी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई कोतवाली आनंद सिंह, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित पुलिस प्रशासन का पूरा अमला मोजूद रहा।














