दमोह।एमपी

दमोह जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल शुक्रवार देर शाम मड़ियादो पहुंचे, उन्होंने बालिका छात्रावास और अनुसूचित जाति प्री मेट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बालिका छात्रावास में छात्राओं से बात कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और हॉस्टल प्रबन्धन से समस्याओं के विषय मे चर्चा की, अधीक्षक ने यहां कम वोल्टेज की समस्या बताई जिसपर अधिकारियों को निर्देश दिए।

'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

बालिका छात्रावास के बाद कलेक्टर अनुसूचित जाति प्री मेट्रिक बालक छात्रावास भी पहुंचे यहां बेहतर प्रबन्धन,अच्छी व्यवस्थाओं की तारीफ की और छात्रों से उनके पाठ्यक्रम के विषय मे चर्चा की कलेक्टर ने अधीक्षक अशोक राज से बात की,अधीक्षक ने होस्टल में  बाउंड्री वॉल ,छत की मरम्मत और बोरवेल मे कम जलस्तर की समस्या बताई,जिसपर डीपीसी और अधीनस्थ अमले को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

मड़ियादो में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने ग्रामीणों से भी चर्चा कर उनकी समस्याएं पूछी,जिसपर ग्रामीणों ने मड़ियादो बस्ती में संकीर्ण मार्ग पर अतिक्रमण हटाने, नालों पर बने स्टाप डेम के गेट लगवाने, वन्य जीवों से फसल को होने वाले नुकसान की समस्या और स्कूलों में सम्बल योजना से फीस शुल्क में छूट और सूची स्कूलों में चस्पा कराए जाने की मांग की।

इस दौरान नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार,डीपीसी मुकेश कुमार दिवेदी ,बीआर सी हरीश चौधरी,आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक संजय साहू, छात्रावास अधीक्षक ओमकार मिश्रा की उपस्थिति रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!