दमोह।एमपी
दमोह जिले के मड़ियादो बफर क्षेत्र के जंगल में बकरी चरा कर वापिस लौट रहे एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति अच्छेलाल आदिवासी ने बताया जंगल से लौटते समय रास्ते में सुअर अचानक मुझ पर टूट पड़ा हमले में मुंह में गहरा जख्म हो गया है। पीड़ित व्यक्ति इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचा।
उल्लेखनीय है की पीटीआर मड़ियादो क्षेत्र में वन्य प्राणी लगातार बढ़ रहे हैं जो फसलों और इंसानों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। बतादे की जंगलो में सुअरो की तादाद तेजी से बड़ रही है इन सुअरो में 44 दांत होते है नर सूअर में दो दांत मुँह के बाहर की और निकले होते है जो बहुत खतरनाक होते है ।













